{"_id":"5b01b2834f1c1be6408b6c1e","slug":"51526837891-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ में एचपीसीए खोलेगा एकेडमी: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ में एचपीसीए खोलेगा एकेडमी: नेगी
Updated Sun, 20 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ में एचपीसीए खोलेगा अकादमी : नेगी
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ में युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए जल्द ही क्रिकेट कोचिंग एकेडमी खोली जाएगी। बैजनाथ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश नेगी ने बताया कि इस संबंध में एचपीसीए के निदेशक कोचिंग विक्रम राठौर ने स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा कर निरीक्षण किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विक्रम राठौर यहां की परिस्थितियों से बहुत प्रभावित हुए। बैजनाथ में क्रिकेट एकेडमी खोलने का स्थानीय क्रिकेट संघ के अनुरोध को मान लिया है। इसके लिए एचपीसीए की ओर से पिच का निर्माण किया जाएगा और नेट उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा अन्य उपकरण भी एचपीसीए प्रदान करेगी। क्रिकेट संघ के अनुरोध पर स्थानीय विधायक मुलख राज प्रेमी ने मैदान के लिए तीन लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस मौके पर एचपीसीए के महासचिव युधिष्ठिर कटोच, गोकुल ठाकुर, अनिल अवस्थी, वीरेंद्र राणा और रोहित कौशल आदि भी मौजूद रहे।