{"_id":"5a5504cb4f1c1bbf2d8b59b6","slug":"51515521227-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खाली पद जल्द भरे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खाली पद जल्द भरे सरकार
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। प्रदेश बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर, महासचिव नरवीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया डढवाल, बलवान अभिनाशी सहित अन्य सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल हरीश ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से तपोवन विधानसभा में मिला और अपना मांग पत्र सौंपा। संघ के प्रेस सचिव सुभाष चंद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की कोशिश करेगी। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, राज्य प्रेस सचिव सुभाष चंद, गंगथ के प्रधान शमशेर सिंह, दीपक सहगल, जतिंद्र चिब, कमलेश कुमार, नगरोटा सूरियां के प्रधान सुभाष चंद, महासचिव नरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष विजय नाग, फतेहपुर की प्रधान विजय लक्ष्मी, थुरल के प्रधान विनोद भूरिया, गोपालपुर के प्रधान संजीव कुमार, भवारना के प्रधान अजय प्रसाद, महाकाल के प्रधान रवि स्याल, अशोक कुमार, तियारा की प्रधान अनीता लिम्बु, जगजीत काला, सपना देवी, पालमपुर से ललित पवन, सतीश शर्मा, दिनेश अवस्थी, ज्वालामुखी से सुनील सूद, जयसिंहपुर से उत्तम धीमान, वजिंद्र सिंह और रविकांत मिश्रा शामिल रहे।
ये हैं प्रमुख मांगें
प्रदेश में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खाली 1200 पदों को शीघ्र भरा जाए। विभाग के वर्षों से बंद प्रशिक्षण केंद्रों को पुन: शुरू करने, 27 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए पर्यवेक्षक के पदोन्नति बैच शीघ्र शुरू करने, स्वास्थ्य शिक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त हेल्थ वर्कर्स और पर्यवेक्षकों को तुरंत पदोन्नत देने, दूसरे जिलों में तैनात कार्यकर्ताओं को वन टाइम रिलेक्सेशन देकर तबादला करने के साथ ही ग्रेड पे को 3200 से 4200 रुपये करने की मांग शामिल है।