{"_id":"5a3025094f1c1b4e718b8c67","slug":"51513104649-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाधार की पहाडिय़ों पर हुई बर्फबारी से दूर होगी पानी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाधार की पहाडिय़ों पर हुई बर्फबारी से दूर होगी पानी कमी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। जिले में लगातार दो दिन से हो रही बारिश किसानों के साथ लोगों के लिए भी राहत लाई है। वहीं, धौलाधार की पहाड़ियां पूरी तरह से बर्फ से ढक गई हैं। दिसंबर माह में
बारिश के साथ हुई बर्फबारी से इस बार गर्मी के सीजन में पानी की कमी नहीं होगी, किसानों के लिए भी यह बारिश संजीवनी बन कर आई है। हालांकि, बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। लोग दूसरे दिन भी घर के अंदर दुबके रहे। इलाके में अब तक करीब 60 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है, जो हर फसल के लिए बेहतर है। चंगर क्षेत्र के किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी बनी है तो आलू की बिजाई करने वाले किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। कृषि विभाग की मानें कि किसान आलू की बिजाई 15 जनवरी तक कर सकते हैं, लेकिन किसान प्रेम चंद, रविंद्र, विनोद, शोभन, प्रदीप, चुनी लाल, संजय कपूर और किशोरी लाल आदि का कहना है कि वे आलू की बिजाई कर रहे हैं, लेकिन बारिश से अब वह अभी तक आलू की बिजाई नहीं कर सकते हैं। अब बाद में फिर बारिश हुई तो उनकी आलू की फसल प्रभावित हो सकती है। उधर, कृषि विभाग की जिला कृषि अधिकारी डॉ. अरुण व्यास ने कहा कि अभी आलू की फसल के लिए समय है और किसान 15 जनवरी तक इसकी बिजाई कर सकते हैं।
बाक्स
60 मिमी के आसपास हुई बारिश : राजेंद्र
कृषि विवि के मौसम विभाग के डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अब तक करीब 60 मिली मीटर के आसपास बारिश आंकी गई है। यह हर फसलों के लिए बेहतर मानी जा रही है।