फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   5084 families will get sewerage facility: Kajal

5084 परिवारों को मिलेगी सीवरेज सुविधा : काजल

Sun, 12 Apr 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
5084 families will get sewerage facility: Kajal
कांगडा में जनता की समस्याएं सुनते विधायक पवन काजल। स्रोत: जागरूक पाठक
-हलेड़कलां, वीरता और घुरकड़ी सहित छह गांवों के लिए होगा निर्माण
विज्ञापन

-53.29 करोड़ रुपये परियोजना के लिए हुए हैं स्वीकृत
-18 करोड़ रुपये की लागत से नौ ट्यूबवेल भी लगेंगे
------------
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा के हलेड़कलां, वीरता और घुरकड़ी सहित छह गांवों के लिए सीवरेज परियोजना निर्माण के तहत 53 करोड़ 29 लाख 52 हजार 283 रुपये मंजूर हुए हैं। इसके अलावा 18 करोड़ रुपये की लागत से नौ ट्यूबवेल लगाकर उचित पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह बात रविवार को विधायक पवन काजल ने ग्राम पंचायत हलेड़कलां के तालपुरा गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत कही। उन्होंने कहा कि इस सीवरेज परियोजना के तहत छह पंचायतों के 5084 परिवारों को सुविधा मिलेगी। सीवरेज परियोजना के निर्माण के टेंडर हो चुके हैं। इस मौके पर सुरेश काका, चमेली देवी, राज कुमार, अश्विनी कुमार, गोविंद, ओंकार सिंह, बबलू, पुष्पेंद्र, फौजा सिंह, स्वर्णा देवी, सुनीता देवी, सरला देवी, पिंकी देवी, सतीश सैनी और संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed