फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   50,000 cusecs of water released from Pong Dam, alert in lower areas

Kangra News: पौंग बांध से छोड़ा 50 हजार क्यूसिक पानी, निचले क्षेत्रों में अलर्ट

Sun, 05 Oct 2025 02:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
50,000 cusecs of water released from Pong Dam, alert in lower areas
फतेहपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध से शनिवार दोपहर बाद एक बार फिर से पानी छोड़ा गया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अनुसार दोपहर 12 बजे से बांध पावर हाउस की टरबाइनों और स्पिलवे गेटों से करीब 50 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने के साथ ही ब्यास नदी का बहाव अचानक तेज हो गया है। प्रशासन ने फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बांध प्रबंधन ने जलस्तर बढ़ने के कारण शनिवार को छोड़े जाने वाले पानी की निकासी का समय पहले ही तय कर दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डैम से पानी चरणबद्ध तरीके से छोड़ा गया, जिससे निचले क्षेत्रों में अचानक दबाव न बने। दोपहर 12 बजे तक आउटफ्लो 17 हजार क्यूसिक से बढ़ाकर 25 हजार क्यूसिक किया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे पानी की निकासी 25 हजार क्यूसिक से बढ़ाकर 32 हजार क्यूसिक की गई। दोपहर 2 बजे आउटफ्लो 32 हजार क्यूसिक से बढ़ाकर 39 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे कुल निकासी बढ़ाकर 50 हजार क्यूसिक कर दी गई। फतेहपुर के एसडीएम विश्रुत भारती ने कहा कि लोग ब्यास नदी के किनारे जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। पिछली बार जब बांध से पानी छोड़ा गया था, तो कई गांवों और खेत-खलिहानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार प्रशासन ने पहले से ही सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है, जिससे पिछली तबाही जैसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed