{"_id":"6af5be1b5d1750118208fab7","slug":"50-kw-solar-plant-overgrown-with-bushes-power-generation-has-been-at-a-standstill-for-three-years-kangra-news-c-95-1-kng1046-265623-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: झाड़ियों में घिरा 50 किलोवाट का सोलर प्लांट, तीन साल से उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: झाड़ियों में घिरा 50 किलोवाट का सोलर प्लांट, तीन साल से उत्पादन ठप
Thu, 12 Nov 2026 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय धर्मशाला के तहत आती ग्राम पंचायत झियोल में झाड़ियों से घिरा बदहाली का शिकार सोलर
2015 में शुरू हुई थी परियोजना, लाखों की लागत से लगे संयंत्र की सुध लेने वाला कोई नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मसरेहड़ (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत झियोल के वार्ड नंबर सात घियाना खुर्द में स्थापित 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट पिछले दो से तीन वर्षों से बंद पड़ा है। लाखों रुपये की लागत से स्थापित इस परियोजना की हालत अब बदहाल हो चुकी है। सोलर पैनल झाड़ियों और जंगली पौधों से घिर गए हैं, जबकि परिसर में रखरखाव और साफ-सफाई का भी अभाव है।
प्लांट पर लगे सूचना बोर्ड के अनुसार यहां बैटरी युक्त ऑफ-ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। अगस्त 2015 में इस परियोजना ने काम करना शुरू किया था। इसका उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा का लाभ पहुंचाना था, लेकिन देखरेख के अभाव में यह परियोजना लंबे समय से बंद है। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से तैयार संयंत्र का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय निवासी हंसराज, बंसी लाल, प्यार चंद, कश्मीर सिंह और ज्ञान चंद ने बताया कि प्लांट बंद रहने से सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत और देखरेख की जाती तो यह आज भी उपयोगी साबित हो सकता था। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से प्लांट का निरीक्षण करवाने, बंद रहने के कारणों का पता लगाने और इसे जल्द दोबारा चालू करवाने की मांग की है। साथ ही इतने समय से सरकारी संपत्ति की अनदेखी पर जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
इस परियोजना की वारंटी अवधि समाप्त हो चुकी है। अब निजी वेंडर के माध्यम से इसकी मरम्मत करवाकर इसे दोबारा चालू किया जा सकता है। - अरुण भारद्वाज, परियोजना अधिकारी, हिम ऊर्जा, जिला कांगड़ा