फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   47 farmers of Kangra sold 115.413 metric tonnes of natural wheat

Kangra News: कांगड़ा के 47 किसानों ने बेचा 115.413 मीट्रिक टन प्राकृतिक गेहूं

Tue, 20 May 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 20 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
47 farmers of Kangra sold 115.413 metric tonnes of natural wheat
धर्मशाला/देहरागोपीपुर/फतेहपुर(कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के ढलियारा और फतेहपुर में प्राकृतिक गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 47 किसानों ने कुल 115.413 मीट्रिक टन गेहूं बेचा। ढलियारा केंद्र में विकास खंड परागपुर और देहरा के 27 किसानों ने 60 क्विंटल 30 किलो, जबकि फतेहपुर केंद्र में 20 किसानों ने 55 क्विंटल 113 किलो गेहूं बेचकर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में प्राकृतिक गेहूं की खरीद के लिए नगरोटा-बगवां, ढलियारा और फतेहपुर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। नगरोटा-बगवां केंद्र से 26 मई से खरीद शुरू होगी। गेहूं की खरीद 60 रुपये प्रति किलो की दर से की जा रही है, जो प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य है। साथ ही, किसानों को 2 किमी से अधिक दूरी तक गेहूं पहुंचाने पर 2 रुपये प्रति किलो का परिवहन भत्ता भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस खरीद केंद्र का शुभारंभ एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने किया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ने और आत्मा परियोजना के तहत अधिक से अधिक गेहूं बेचने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. राज कुमार भारद्वाज और जिला आत्मा विभाग की परियोजना उपनिदेशक डॉ. वैशाखा पॉल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राज कुमार भारद्वाज ने बताया कि खरीद केंद्र केवल उन्हीं किसानों के लिए मान्य होंगे, जो प्राकृतिक खेती से जुड़े और जिनका प्रमाणन सीआईटीआरए पोर्टल पर पंजीकृत हो। जब तक टारगेट पूरे नहीं होंगे, तब तक किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा और बाद में भी किसान प्राकृतिक गेहूं बेच सकते हैं।



प्रदेश में अब तक 669 किसानों ने बेची रबी की फसल की गेहूं
प्रदेश में सिविल सप्लाई विभाग के 10 केंद्रों के माध्यम से रबी की फसल का गेहूं भी खरीदा जा रहा है। अब तक 1345 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 1296 किसानों को फसल बेचने के लिए वेरिफाई किया गया है। अब तक 669 किसानों ने 2975.40 मीट्रिक टन गेहूं बेचा है। विभाग ने 651 किसानों को 7.11 करोड़ रुपये की राशि जारी कर लाभ प्रदान किया है। शेष 18 किसानों की राशि भी शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed