फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   458 drunk drivers had to go to jail

Kangra News: नशे में वाहन चलाने वाले 458 चालकों ने खाई हवालात की हवा

Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
458 drunk drivers had to go to jail
धर्मशाला। नशे में वाहन चलाते हुए सड़क पर स्वयं और अन्य के लिए खतरा बनने वाले चालकों को कांगड़ा पुलिस हवालात की हवा खिला रही है। इस वर्ष अभी तक ऐसे 458 चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा चुकी है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों को सबक सिखाने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने के लिए यह पाठ पढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 7,763 और बिना सीट बेल्ट कार और अन्य वाहन चलाने पर 903 पर चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा पुलिस की ओर से इस माह यातायात नियमों की पालना करवाने और चालकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान को पुलिस की ओर से 30 जून तक चलाया जाएगा। वहीं, इस वर्ष 22 जून तक पुलिस की ओर से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर 212 चालकों के चालान किए गए हैं। बिना लाइसेंस वाहन वाहन चला रहे 280, जोखिमपूर्ण तरीके से वाहनों को दौड़ाने पर 538 और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 564 चालकों के चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग को वाहन चलाने के लिए अभिभावक न दें, यदि ऐसा मामला आता है तो वाहन को जब्त करने के अलावा परिजनों पर ही मामले दर्ज किए जाएंगे। वहीं, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर चालान की कार्रवाई के अलावा उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed