फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगर पंचायत जवाली अध्यक्ष और पार्षदों ने दी इस्तीफे की धमकी

नगर पंचायत जवाली अध्यक्ष और पार्षदों ने दी इस्तीफे की धमकी

Sat, 01 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत जवाली अध्यक्ष और पार्षदों ने दी इस्तीफे की धमकी
जवाली (कांगड़ा)। नगर पंचायत जवाली में बार-बार टेंडर रद्द कर देने से पार्षद भड़क गए हैं। बार-बार टेंडर रद्द होने से नगर पंचायत का विकास चरमरा गया है। ऐसे में नपं अध्यक्ष और पार्षदों ने इस्तीफे की धमकी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जवाली के पार्षद रवि कुमार, सुरिंद्र छिंदा, जगपाल जग्गू सहित संदीप कुमार, बशीर मोहम्मद, रशपाल सिंह आदि ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते बार-बार टेंडर कैंसिल किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर रद्द होने से नगर पंचायत जवाली में कोई भी विकास नहीं हो पा रहा है। आज तक नगर पंचायत को सचिव नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अर्जुन सिंह एसडीएम पर दबाव बनाकर टेंडर रद्द करवा रहे हैं। नगर पंचायत जवाली की अध्यक्ष पुष्पा चौधरी, पार्षद रवि कुमार, जगपाल जग्गू, ममता देवी, सुरिंद्र छिंदा ने कहा कि हम एकजुट होकर जल्द ही विरोध में इस्तीफा देंगे। पुष्पा चौधरी ने कहा कि उनको विश्वास में लिए बिना ही टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि नगर पंचायत को नियमित सचिव मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन

कोट्स
उधर, एसडीएम जवाली अरुण शर्मा ने कहा कि वह जनमंच कार्यक्रम के कारण व्यस्त हैं। इसी कारण टेंडर रद्द किए गए हैं।
विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि मुझे टेंडर रद्द होने की जानकारी नहीं है। छानबीन की जाएगी।
शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में जांच करवाई जाएगी कि आखिरकार बार-बार टेंडर रद्द क्यों हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed