{"_id":"5b9176e8867a557f6249f231","slug":"41536259816-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधेड़ में सरकारी सीमेंट के 500 बैग बना पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधेड़ में सरकारी सीमेंट के 500 बैग बना पत्थर
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। सरकारी कार्यों की लेटतलीफी और लापरवाही का इससे बड़ा और उदाहरण क्या होगा, जिसमें विकास कार्यों के लिए रखा सरकारी सीमेंट स्टोर में खराब हो जाए। ऐसा ही मामला स्मार्ट सिटी धर्मशाला के साथ लगती सुधेड़ पंचायत के स्टोर में सामने आया, जहां सरकारी सीमेंट के लगभग 500 बैग खराब हो गए।
विकास कार्यों के लिए मिले सीमेंट का पंचायत प्रयोग ही नहीं कर पाई और स्टोर में रखकर ही सीमेंट बैग पत्थर बन गए। सुधेड़ पंचायत ने जंजघर काला पुल में सरकारी सीमेंट रखा था, जो पंचायत के रास्तों और सुधेड़ पंचायत के वार्ड नंबर चार में पुली के निर्माण के लिए आया था। पंचायत सचिव बलदेव सिंह व उपप्रधान पवन कुमार ने लोगों की शिकायत पर स्टोर खोला, तो अंदर सीमेंट के बैग पत्थर बने हुए मिले।
ऐसे हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार पंचायत की आमसभा में कुछ लोगों ने सीमेंट खराब होने का मुद्दा उठाया था। इस पर पंचायत ने कई दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन लोगों के बार-बार दबाव के कारण आखिर में पंचायत सचिव ने स्टोर को खोला, तो स्टोर में लगभग 500 सरकारी सीमेंट के बैग सेट हुए मिले।
विज्ञापन
एमसी धर्मशाला में भी हो चुका है सीमेंट खराब
इससे पहले नगर निगम धर्मशाला के स्टोर में भी सरकारी सीमेंट के लगभग 300 बैग खराब हो चुके हैं। साथ ही एक ठेकेदार ने भी सरकारी सीमेंट का दुरुपयोग का मामला पहले आ चुका है, अब लगातार सरकारी सीमेंट की बर्बादी का तीसरा सामने आया है।
कोट्स
सुधेड़ पंचायत के सचिव बलदेव सिंह ने कहा कि स्टोर में रखा सीमेंट विकास कार्यों के लिए आवंटित किया गया था। इसका प्रयोग नहीं किया गया है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।