{"_id":"5b5cb09a4f1c1b49748b765d","slug":"41532801178-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भरे अंधेरे में डूबा रहा गगल शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भरे अंधेरे में डूबा रहा गगल शहर
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा उपमंडल के तहत गगल गांव शुक्रवार पूरी रात अंधेरे में रहा। रात करीब 9 बजे गई बिजली शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बहाल हुई। लोग रातभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह नलों में पानी नहीं आने की वजह से लोगों को अपने काम पर बिना नहाए जाना पड़ा।
शहर के बाशिंदों प्रवीन, रोशन लाल, विनोद, राजू, जगत राम, बेदी, रोहित और हरनाम सिंह ने कहा कि गगल में बिजली का गुल होना आम बात हो गई है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि यहां की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। गगल में बिजली बोर्ड के जेई अंकुश ने बताया कि पॉवर ऑन करने वाला स्विच खराब हो गया था। इसके चलते क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बाधित हुई। शनिवार दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।