{"_id":"5ae8b4744f1c1b76098b77b5","slug":"41525199988-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक चालक ने रौंदे तीन स्कूली छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक चालक ने रौंदे तीन स्कूली छात्र
Updated Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजरफ्तार बाइक चालक ने रौंदे तीन छात्र
रक्कड़ में पेश आया हादसा, तीनों टांडा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रक्कड़ के तीन छात्रों को एक तेजरफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इनमें से दो छात्र जमा एक में पढ़ते हैं, जबकि एक छात्र दसवीं कक्षा का है। तीनों घायल छात्रों को रक्कड़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। घायल बाइक चालक को उसके परिजन होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। जानकारी के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रक्कड़ में तीन बजे जैसे ही स्कूल में छुट्टी हुई तो एक बाइक चालक ने गेट से निकल रहे तीन छात्रों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायलों की पहचान जमा एक में पढ़ने वाले सौरव शर्मा पुत्र संजीव कुमार गांव चपलाह और निखिल पुत्र अजय कुमार गांव भ्रांता के रूप में हुई है। इसके अलावा दसवीं में पढ़ने वालो गुरविंदर सिंह पुत्र विजय कुमार निवासी चपलाह भी घायल हुआ है। इन तीनों छात्रों को सिर, बाजू और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें एक युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक चालक नितीश कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बंडा भी घायल हुआ है। बाइक चालक की हालत को देखते हुए परिजन उसे होशियारपुर ले गए। मामले की पुष्टि करते हुए रक्कड़ के थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।