{"_id":"5ae8b4644f1c1b65098b74de","slug":"41525199972-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार चाहिए, तो सात को आएं शाहपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार चाहिए, तो सात को आएं शाहपुर
Updated Wed, 02 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी चाहिए तो सात को आएं शाहपुर
आईटीआई में ऐपकॉस इंडिया लेगी साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। सात मई को आईटीआई शाहपुर में ऐपकॉस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल (हरियाणा) परिसर साक्षात्कार का आयोजन करेगी। साक्षात्कार में करीब 130 युवक-युवतियों को रोजगार दिया जाएगा। परिसर साक्षात्कार में आईटीआई से अलग-अलग व्यवसायों से एनसीवीटी/एससीवीटी कोर्स पास कर चुके युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस बार आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस से 10वीं और 12वीं पास युवाओं को भी नौकरी प्रदान करेगी। आईटीआई के प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि कंपनी टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, सीओई, वायरमैन, इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, आर एंड एसी और कंप्यूटर आदि व्यवसायों के अलावा 10वीं और 12वीं पास युवक-युवतियों को भी नौकरी देगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रदेश भर के वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 36 वर्ष के बीच हो। चयनित युवाओं को 9300 रुपये मासिक वजीफे के अलावा 500 रुपये अटेंडेस अवार्ड मिलेगा। इसके अलावा कंपनी रियायती दर पर इन युवाओं को बस और कैंटीन सुविधा भी देगी। उधर, आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि परिसर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव, आधार कार्ड की छाया प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने होंगे।