{"_id":"5acd03f14f1c1b4b3e8b4613","slug":"41523385329-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अढ़ाई घंटे के लिए थम एचआरटीसी के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अढ़ाई घंटे के लिए थम एचआरटीसी के पहिए
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे के लिए थमे रहे एचआरटीसी के पहिये
प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के पास रुकी रहीं निगम की बसें
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्वर्णों की ओर से किए गए भारत बंद के चलते मंगलवार को एचआरटीसी की बसें करीबी ढाई घंटे के लिए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में रुकी रहीं। भारत बंद के आह्वान के बाद जैसे ही स्थिति सामान्य हुई तो निगम की बसों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया। एचआरटीसी धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि मंगलवार को बाहरी राज्यों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचने वाला कोई भी बस रूट प्रभावित नहीं हुआ। निगम की बसों को करीब ढाई-तीन घंटे के लिए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में रोका गया था, लेकिन जैसे ही स्थिति सामान्य हुई बसों को पुन: उनके गंतव्य स्थानों की ओर रवाना कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि दो अप्रैल को एससी और एसटी की ओर से किए गए भारत बंद के बाद मंगलवार को स्वर्णों ने भी भारत बंद का आह्वान किया था। इसके चलते स्थिति को भांपते हुए अहतियात बरतते हुए एचआरटीसी की बसों को प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में ही रोका गया था।