फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   विभाग दें पानी, तो नहीं लगाएंगे टुल्लू पंप

विभाग दें पानी, तो नहीं लगाएंगे टुल्लू पंप

Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विभाग दें पानी, तो नहीं लगाएंगे टुल्लू पंप
पालमपुर (कांगड़ा)। पर्याप्त पानी दो, कर देंगे टुल्लू पंप बंद। पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने आईपीएच विभाग को साफ कह दिया कि पानी दो, नहीं लगाएंगे टुल्लू पंप। मैंझा गांव में टुल्लू पंप लगाए जाने पर निरीक्षण पर निकली विभाग की टीम को लोगों से यह बात सुननी पड़ी। इलाके के गांव अपर और लोअर मैंझा में समस्या को लेकर कई लोग टुल्लू पंप का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह देख गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत आईपीएच विभाग से की। लिहाजा, लोगों की शिकायत पर विभाग की टीम ने मैंझा गांव में कई लोगों के टुल्लू पंप चलते देखे। इस पर विभाग ने लोगों को चेतावनी दी कि वे टुल्लू पंप का प्रयोग न करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर लोगों ने भी विभाग को कह दिया कि वे उन्हें पानी मुहैया करवा दें, वे टुल्लू पंप नहीं लगाएंगे। उन्हें टुल्लू पंप लगाने का कोई शोक नहीं है। इसका वे हजारों रुपये बिजली का बिल हर माह भर रहे हैं। लोगों ने विभाग से साफ कहा कि उन्हें बिना टुल्लू पंप के तो पानी कभी आता ही नहीं है, जबकि कभी तो बिना पानी के भी रहना पड़ता है। ऐसे में वे क्या करें, टुल्लू पंप चलाएं या बिना पानी के रहें। अपर और लोअर मैंझा में पिछले कई सालों से पानी की समस्या चली हुई है। लेकिन, न्यूगल खड्ड के किनारे रह रहे इन गांवों के लोगों को विभाग अभी तक भी पानी की बेहतर सुविधा मुहैया नहीं करवा पाया है। उधर, आईपीएच विभाग के एक्सईएन संजय ठाकुर ने कहा कि इन दोनों गांवों में पानी की समस्या है। इसका जल्द हल किया जाएगा। विभाग की टीम गांवों का दौरा कर रही है, ताकि लोगों को समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed