{"_id":"5a2043664f1c1b74698bf057","slug":"41512063846-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचरुखी से रेलवे पुलिस ने हटाई रेहड़ी फड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचरुखी से रेलवे पुलिस ने हटाई रेहड़ी फड़ी
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी में पिछले कई सालों से रेहड़ी फड़ी चलाने वाले लोगों को रेलवे पुलिस ने हटा दिया है। ये लोग रेलवे फाटक पंचरुखी के पास अपनी रेहड़ी फड़ी लगाते थे। पुलिस ने पंचरुखी के साथ झुग्गियों में रह रहे प्रवासी लोगों को भी हटा दिया है। रेलवे पुलिस की मानें तो इन लोगों को रेलवे की ओर से पहले ही नोटिस जारी किए थे। जानकारी के अनुसार पंचरुखी रेलवे फाटक के साथ कई सालों से करीब सवा दर्जन लोग अपनी रेहड़ी फड़ी चला कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। लेकिन, वीरवार को रेलवे पुलिस ने ये रेहड़ी फड़ी वहां से हटा दीं। बताया जाता है कि यह जमीन रेलवे की है। रेहड़ी-फड़ी हटाने से ये लोग अब बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें अब अपने परिवार की चिंता सताने लगी है। हालांकि, रेलवे ने रेहड़ी फड़ी वालों को नोटिस पहले ही जारी किए हुए थे, इसमें उन्हें रेहड़ी फड़ी हटाने के साफ आदेश दिए थे, लेकिन ऐसा न होता देख रेलवे पुलिस ने अपनी कार्रवाई को वीरवार को अंजाम देते हुए इन्हें हटा दिया। रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर सुजान सिंह ने कहा रेलवे ने पहले इन लोगों को नोटिस जारी किए थे। उसके बाद कार्रवाई की गई है।