{"_id":"684c740b6f99f6ed690e7eb8","slug":"400-meritorious-students-were-honored-in-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-kangra-news-c-95-1-ssml1008-181193-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में नवाजे 400 मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में नवाजे 400 मेधावी
विज्ञापन
अरनी विश्वविद्यालय में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित बच्चे पूर्व मंत्री रा
डमटाल (कांगड़ा)। अभी पढ़ाई में अगर खूब मेहनत करेंगे तो बाद में भविष्य में कोई परेशानी नहीं आएगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। यह बात पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया ने शुक्रवार को अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में कही।
राकेश पठानिया ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के करीब 400 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राकेश पठानिया की पत्नी वंदना पठानिया भी मौजूद रहीं।
इससे पहले मुख्यातिथि राकेश पठानिया ने सुबह 11:00 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बच्चों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्किट और अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राकेश पठानिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अमर उजाला की ओर से मेधावियों को उचित सम्मान देने के लिए एक मंच प्रदान किया है। इस तरह के कार्यक्रम अन्य बच्चों को भी मेहनत के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अमर उजाला और अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। चाणक्य द गुरु अकेडमी हमीरपुर की इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रही। इस कार्यक्रम में एपीसी एकेडमी घुमारवीं, मिनर्वा इंस्टीट्यूट बिलासपुर, हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट शाहपुर, रॉयल अकेडमी पालमपुर, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, एनएफसीआई चंबा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी चंबा, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी, द मैग्नेट्स पब्लिक स्कूल हमीरपुर, नव विभोर पब्लिक स्कूल सुगलवान, हरिहर हॉस्पिटल कुल्लू और डॉ. गोयल आई केयर आदि सह प्रायोजक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अरनी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेक सिंह समेत विश्वविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में गंगथ, बसंतपुर, कंदरोड़ी, डाह कुलाड़ा, ठाकुरद्वारा, महोटली, भोग्रवां, पराल, विजय मेमोरियल इंदौरा, प्रताप वर्ल्ड इंदौरा, इंदिरा मेमोरियल इंदौरा और ओबरॉय लोटस इंदौरा स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।