फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   40 officers and employees will come to Dharamshala from Shimla

Kangra News: शिमला से 40 अधिकारी-कर्मचारी आएंगे धर्मशाला

Sat, 17 May 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
40 officers and employees will come to Dharamshala from Shimla
धर्मशाला के केएफडब्ल्यू कार्यालय में ​शिफ्ट होगा  वन्य प्राणी विभाग का मुख्यालय। संवाद
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल के कार्यालय परिसर में स्थित केएफडब्ल्यू कार्यालय के भवन में अब हिमाचल वन्य प्राणी विभाग का मुख्यालय चलेगा। तीन मंजिला भवन में शिमला से करीब 40 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्टाफ धर्मशाला शिफ्ट होगा। इसके लिए वन्य प्राणी विभाग मुख्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल तीन मंजिला भवन में मरम्मत कार्य के साथ रंग-रोगन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य तैयारियां भी अधिकारियों की ओर से की जा रही हैं।
विज्ञापन


उम्मीद लगाई जा रही है कि 21 मई से पहले शिमला से धर्मशाला में वाइल्ड लाइफ का मुख्यालय शिफ्ट कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में धर्मशाला के अधिकारियों की ओर से देखा जा रहा है कि शिमला से आने वाले स्टाफ के रहने के लिए कितना उचित स्थान हैं और क्या यह स्थान रहने लायक है या नहीं। जहां मरम्मत की जरूरत है, वहां काम किया जा रहा है। सारी व्यवस्था देखने के लिए डीएफओ वाइल्ड लाइफ धर्मशाला कार्यालय की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed