फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   382 buses will go from Kangra, Chamba and Jogindernagar in PM's rally

पीएम की राली में कांगड़ा, चंबा और जोगिंदरनगर से मंडी जाएंगी 382 बसें

Sun, 26 Dec 2021 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
382 buses will go from Kangra, Chamba and Jogindernagar in PM's rally
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में कांगड़ा, चंबा और जोगिंद्रनगर से 382 एचआरटीसी की बसों में कार्यकर्ता मंडी की रैली में जाएंगे। प्रदेश सरकार के चार साल का जश्न मनाने के लिए जिला कांगड़ा और चंबा से 382 बसें रवाना होंगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कांगड़ा से 249 एचआरटीसी की बसें, चंबा से 17 और जोगिंद्रनगर से 60 बसें रवाना होंगी। वहीं निगम की ओर से 56 बसें मंडी जिले के द्रंग विधानसभा के लिए भेज दी गई हैं। जो वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं को रैली तक पहुंचाएंगी। बता दें कि इतनी संख्या में बसों को मंडी भेजने से काफी रूट प्रभावित होंगे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मगर इसकी भरपाई के लिए निगम के अधिकारियों की ओर से चंबा, पठानकोट और नगरोटा बगवां डिपो से अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है, ताकि कुछ हद तक बसों में सफर करना वाले लोगों को राहत मिल सके। सोमवार को इन 382 बसों में हजारों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मंडी जाएंगे और विशाल रैली का हिस्सा बनेंगे। उधर, धर्मशाला डिविजन के डीएम राज कुनार जरयाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए 382 बसों को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से उनके पास जिनती बसों की डिमांड आई थी, उस हिसाब से बसों को भेजा जा रहा है। अन्य यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए निगम की ओर से कुछ अतिरिक्त बसों का संचालन आम रूटों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

कहां से कितनी बसें जाएंगी
जोगिंदरनगर 60
बैजनाथ 67
पालमपुर 93
नगरोटा बगवां 25
पठानकोट 20
धर्मशाला 44
चंबा 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed