फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   34 police personnel and 20 home guards will handle security arrangements in Chamunda temple during Navratri.

Kangra News: नवरात्र में चामुंडा मंदिर में 34 पुलिस कर्मी और 20 होम गार्ड संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 18 Sep 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
34 police personnel and 20 home guards will handle security arrangements in Chamunda temple during Navratri.
चामुंडा (कांगड़ा)। 3 से 12 अक्तूबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के दौरान श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में 34 पुलिस कर्मी और 20 होम गार्ड सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसमें 12 होमगार्ड पहले से ही स्थायी तौर पर मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। इस दौरान 61 विद्वान पंडित और संस्कृत महाविद्यालय के 25 सहायक छात्र धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के 24 सीसीटीवी कैमरे स्थायी तौर पर स्थापित किए गए हैं। सफाई का जिम्मा सुलभ शौचालय संगठन को सौंपा गया है। यह निर्णय मंगलवार को मंदिर अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में मंदिर न्यास की बैठक में लिए गए। यजमान के तौर पर सुभाष कुमार और अविनाश उपाध्याय धार्मिक अनुष्ठान में बैठेंगे। आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में बतौर यजमान अनूप ठाकुर और प्रेम प्रधान रहेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य की दृष्टि से सीएचसी बडोई ओर आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र श्री चामुंडा मंदिर 24 घंटे खुले रहेंगे। जहां प्राथमिक उपचार की दवाइयां मिल सकेंगी। संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य हरीश शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान सहस्त्र चंडी दुर्गा पाठ, लघु रुद्राभिषेक, देवी भागवत पुराण, रामायण पाठ, सपाद लक्ष गायत्री पाठ, नर्वाण मंत्र जाप और वटुक भैरव जाप आदि किया जाएगा। इसके अलावा संस्कृत महाविद्यालय के 250 सहायक पंडित भी इस अनुष्ठान में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed