{"_id":"5c533889bdec22090f3fb803","slug":"31548957833-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत पपरोला में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पपरोला और जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की छात्राओं ने बाजार में महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। इससे पूर्व रावमापा कन्या के मुख्य द्वार पर जेएनवी की प्रधानाचार्य सुषमा गोस्वामी ने कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य महेश घावरू की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महेश घाबरू ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने पर ही देश और समाज सशक्त होगा। सुषमा गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़कर अपने हक प्राप्त करने चाहिए। रैली में सपना, शालू, पूजा, रमा, लक्ष्मी, दिशा, प्रिया, संजना, मनु, सुमन, सुनीता,विशाखा, अनु, रजनी, रीना, शिखा, आरती, शगुन, पल्लवी, बिंदु, नीलम, शिवानी, कृतिका, इंदू, दिपीका, अंजली, तनु, रीता, शानू थापा, रिया ,पायल, आरती, शुरभी, नंदनी, सैजल, यशिका और शिवानी आदि ने भाग लिया। इस मौके पर मनोज उपाध्याय, राजेश सूद, अंजुम जसरोटिया, अनिषा, सोहन सिंह रावत, अर्चना देवी, मोनिका मेहता, मीनाक्षी शर्मा, आशुतोष राही, नीलम गुलेरिया, रत्नी देवी, अरविंद, अश्वनी, मोनिका गोयल बिंदु, बलवंत और अनिता गुलेरिया मौजूद रहीं।