{"_id":"5bf83fb5bdec22418d7612ff","slug":"31542995893-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरा के सीआरपीएफ जवान की छतीसगढ़ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरा के सीआरपीएफ जवान की छतीसगढ़ में मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरा के सीआरपीएफ जवान की छत्तीसगढ़ में मौत
सीआरपीएफ अधिकारी ने फोन पर दी सरताज सिंह की मौत की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। छत्तीसगढ़ में तैनात देहरा के सीआरपीएफ जवान की शुक्रवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देहरा की धवाला पंचायत के कुरु गांव का सरताज सिंह छत्तीसगढ़ के सुकना में सीआरपीएफ में तैनात था। शुक्रवार को वहां पर उसकी मौत हो गई। मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ के अधिकारी ने उनके घर फोन कर सरताज की मौत की सूचना दी। उन्होंने बताया कि भाई की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सरताज सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी एवं दो बच्चे छोड़ गया है। मृतक की बेटी जमा दो और बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मौत की सूचना के बाद से ही देहरा के कुरु गांव में मातम छा गया है। वहीं, अभी तक स्थानीय प्रशासन की इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। माना जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद तक गांव कुरु पहुंचने की उम्मीद है।