{"_id":"5b9bd7d6867a55013d11a323","slug":"31536939990-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरड लोहारी में बाढ़ में बहीं 13 बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरड लोहारी में बाढ़ में बहीं 13 बकरियां
Updated Fri, 14 Sep 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खड्ड की बाढ़ में बहीं 13 बकरियां
रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती पंचायत सरड-डोगरी के गांव सरड-लोहारी में 19 बकरियां खड्ड में बाढ़ आने से बह गईं। इनमें से छह बकरियों को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार उपरली निवासी धर्म सिंह पुत्र स्व. बाबूराम बुधवार शाम जब अपनी बकरियों को खड्ड में चरा रहा था कि अचानक भारी बारिश होने की वजह से खड्ड में बाढ़ आ गई। इससे 19 बकरियां खड्ड के पानी में बह गईं। ग्रामीणों की मदद से 6 बकरियों को बचा लिया गया। 13 बकरियों का कोई अता पता नहीं चला। प्रधान सरड-डोगरी रूप कुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने बकरियां बहने की पुष्टि की है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी गरली नागेंद्र पाल ने बताया कि चार बकरियां उपचाराधीन हैं और 13 बकरियां बह गई हैं। इससे पीड़ित को लगभग 78 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।