फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आधार-राशन कार्ड पर पता सरड़ डोगरी का

आधार-राशन कार्ड पर पता सरड़ डोगरी का

Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आधार-राशन कार्ड पर पता सरड़ डोगरी का
आधार-राशन कार्ड पर पता सरड़ डोगरी का पंचायत
विज्ञापन

ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर काट दिया नाम
पीड़ित ने बीडीओ परागपुर को शिकायत पत्र सौंप कर मांगा न्याय
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर की ग्राम पंचायत सरड़ डोगरी ने एक परिवार को तुगलकी फरमान जारी कर पंचायत से नाम निरस्त कर दिया। ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुसार तीर्थ राम पुत्र जैसी राम एवं सुभाष सिंह पुत्र बुद्धि सिंह गांव लड़ोआ के निवासी हैं और सरड़ डोगरी में अपना कारोबार करते हैं। प्रस्ताव के अनुसार ये यहां के स्थायी निवासी नहीं हैं और स्थानीय जनता इनके लड़ाई झगड़े से परेशान है। इसलिए इन्हें सरड़ डोगरी पंचायत के परिवार रजिस्टर से निरस्त किया जाता है। वहीं तीर्थ राम का कहना है कि वह सरड़ डोगरी पंचायत का स्थायी निवासी है और उसके बच्चे भी यहां के स्कूल में पढ़ते हैं, उसके नाम पर दस कनाल जमीन है। उसका नाम पहले पंचायत के परिवार रजिस्ट्रर पर दर्ज था लेकिन पंचायत के प्रधान के साथ अनबन के कारण उसका नाम काट दिया। तीर्थ राम का कहना है कि मेरा किसी भी दूसरी पंचायत के परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं है। तीर्थ राम ने ब्लॉक परागपुर के बीडीओ को भी इस बारे में शिकायत पत्र लिखकर इस मामले की छानबीन करने की अपील की है। हैरानी इस बात की है कि तीर्थ राम के वोटर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज पर सरड़ डोगरी पंचायत का पता अंकित है।
पंचायत प्रधान, सरड़ डोगरी रूप कुमार का कहना है कि तीर्थ राम का नाम परिवार रजिस्टर से मैंने नहीं कटवाया है। बल्कि लोगों ने ग्राम सभा में सर्वसम्मति से उसका नाम परिवार रजिस्टर से निरस्त करवाया है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र पर हो रही जांच : बीडीओ
बीडीओ, परागपुर ओपी ठाकुर का कहना है कि तीर्थ राम ने जो शिकायत पत्र सौंपा गया है, उसकी जांच अभी चली हुई है। इस बाबत पंचायत निरीक्षक पंचायत में जाकर मौका देख आए हैं। जल्द ही जांच पूरी होने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed