{"_id":"5b901fb8867a55019d616449","slug":"31536171960-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले बिल्ले लगा कर मनाया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले बिल्ले लगा कर मनाया शिक्षक दिवस
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
काले बिल्ले लगा कर मनाया शिक्षक दिवस
अनुबंध से नियमित शिक्षक संघर्ष मोर्चा से भेदभाव का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश अनुबंध से नियमित अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने अध्यापक दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। पूरे प्रदेश के अनुबंध से नियमित अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया। प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि अनुबंध से नियमित अध्यापकों को अलग-अलग अंतरालों में नियमित कर उनके साथ भेदभाव किया गया। इस कारण कुछ अध्यापक जो इस नीति के तहत पहले लगे उन्हें जूनियर बना दिया गया और उन्हें वरिष्ठता लाभ भी नहीं दिए। इन अध्यापकों ने को आर्थिक रूप से प्रताड़ित तो किया ही साथ ही अनुबंध समय के वरिष्ठता लाभ भी नहीं दिए। इस भेदभाव वाली नीति के कारण कुछ के सात से पांच साल अनुबंध पर लगवाए गए और कुछ को तीन सालों में ही नियमित कर दिया गया। इस कारण सात से पांच साल में नियमित होने वाले अभी भी प्रोवेशनरी पीरियड काट रहे हैं, जो पांच साल का होता है। जबकि इस पीरियड में किसी भी प्रकार की प्रमोशन के प्रावधान नहीं होता। कहा कि इस अध्यापक वर्ग से हो रहे भेदभाव को लेकर शिक्षक दिवस को काले दिवस में मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव भारत भूषण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीनाक्षी हांडा, उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, मीडिया प्रभारी शैलेश मिन्हास, अंजुबाला, बिंदु राणा, वंदना अवस्थी, अरुण कानूनगो, डॉ. अरुण दत्त, सुशील कुमार, संजीव मंगोत्रा, जीत कुमार, बलदेव सिंह, शेलेंद्र सूद, प्रमुख सलाहकार संतोष कुमार, सचिंद्र कुमार समेत कई शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर पूरा किया।
खराब रिजल्ट पर इंक्रीमेंट रोकना तुगलकी फरमान
लंबागांव (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश एचजीटीयू अध्यापक संघ की लंबागांव इकाई ने भी काले बिल्ले लगाकर अध्यापक दिवस मनाया। ब्लॉक इकाई के प्रधान हंस राज राणा, सचिव हरीश भारद्वाज, जिला कांगड़ा के सलाहकार कुलदीप चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित महाजन ने कहा है कि सरकार का वार्षिक परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले अध्यापकों की इंक्रीमेंट रोकने का फैसला एक तुगलकी फरमान है। इसके विरोध में अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर शशि धीमान अश्विनी मनोज डोगरा अरविंद मैहरा सुमन बलबीर सिंह सोनिया देवी रजनी नीलकमल मीनाक्षी राणा पृथीपाल संजय कुमार विनोद भारती राज कुमार बलजीत व सोमा देवी आदि मौजूद थे।