फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बणी में 5095 मत से जीती भाजपा समर्थित अरूणा

बणी में 5095 मत से जीती भाजपा समर्थित अरूणा

Mon, 30 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बणी में 5095 मत से जीती भाजपा समर्थित अरूणा
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में जिला परिषद सदस्य की एक सीट और बीडीसी की तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने परचम फहराया। परागपुर विकास खंड के बणी जिला परिषद वार्ड नंबर-40 में भाजपा समर्थित महिला उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है, जबकि तीन बीडीसी सदस्यों के उपचुनाव में दो में भाजपा और एक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

रक्कड़/परागपुर, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड परागपुर के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड बणी (40) के हुए चुनावों में अरुणा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता कुमारी को 5095 मतों से पराजित कर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत लिया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने बताया कि चुनाव में कुल 7830 मत पड़े, जिनमें वैध मत 7665 रहे। अरुणा देवी के पक्ष में 6380 वोट पड़े। रीता कुमारी के पक्ष में 1285 मत पड़े। इसके अलावा नोटा के तहत 44 और 121 मतों को निरस्त कर दिया गया। अरुणा देवी भाजपा समर्थित सदस्य के तौर पर इस चुनाव में उतरी थीं। जसवां परागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि लंबे अरसे के बाद जिला परिषद की बणी सीट पर भाजपा समर्थित सदस्य की जीत हुई है। अरुणा ने जीत का श्रेय उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर व कार्यकर्ताओं को दिया।
विज्ञापन


झुंब और डक में जीते भाजपा समर्थित उम्मीदवार
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर में दोनों ब्लॉक समिति वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। डक और झुंब वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को पराजित किया। ब्लॉक समिति वार्ड डक से भाजपा समर्थित अश्वनी कुमार 117 मतों से विजयी हुए। अश्वनी कुमार को 630, कांग्रेस समर्थित यशपाल को 513, जसविंद्र को 383, 190 मत रद्द और छह वोट नोटा को पड़े। वहीं ब्लॉक समिति वार्ड झुंब से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जगजीवन सिंह को 633, हरनाम को 274, अजय को 259, बलकार को 166, अजीत को 135, नोटा को आठ और सात मत रद्द हुए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी 359 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छैक में कांग्रेस समर्थित कांता विजयी
चढ़ियार/बैजनाथ (कांगड़ा)। ब्लॉक समिति सदस्य के लिए वार्ड छैक में हुए उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित कांता देवी विजयी रहीं। 1682 लोगों ने मतदान किया। कांता देवी को 1080 और रीता देवी को 579 मत पड़े। कांता देवी ने रीता देवी को 501 वोटों से हराया। जीत के बाद कांता देवी ब्लॉक समिति वार्ड छैक के तहत आने वाली चढियार, छैक और भिरडी पंचायत में जाकर भी लोगों से मिलीं।


राकेश बने मोहटली पंचायत के उपप्रधान
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा की मोहटली पंचायत में उपप्रधान पद के लिए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। राकेश कुमार 50 मत से जीते। उपप्रधान पद के चुनाव में पंचायत के 1522 लोगों ने मतदान किया। इनमें 31 वोट रद्द और पांच वोट नोटा को पड़े। राकेश कुमार को 640, दर्शन कुमार को 590, प्रवीण राजा को 194 मत तथा नामित सिंह को 62 मत मिले। वहीं, उलैहड़िया पंचायत के वार्ड नंबर-छह के लिए पंच के लिए हुए उपचुनाव में कश्मीर सिंह को 80, महेंद्रो देवी को 64 मत मिले। कश्मीर सिंह ने 16 मत से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed