{"_id":"5b48ecf04f1c1b42748b4676","slug":"31531505904-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन माह मेलों में बुजुर्ग कर सकेंगे सीधे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन माह मेलों में बुजुर्ग कर सकेंगे सीधे दर्शन
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन माह के सोमवार के मेलों के लिए बैजनाथ शिव मंदिर न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 जुलाई से शुरू होने वाले सावन माह में इस बार पांच सोमवार के मेले होंगे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल जाएंगे और देर रात को होने वाली आरती तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मेले के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। वह पुलिस और वालंटियरों के सहयोग से सीधे दर्शन कर सकेंगे।
मेले के दौरान मंदिर में जुटने वाली भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवी भी तैनात रहेंगे। वहीं खीर गंगा घाट में पुरुष व महिलाओं के लिए स्नानागार की सुविधा और घाट पर जाने रास्ते पर लाइट की व्यवस्था रहेगी। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि मेलों के सफल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले में सहयोग करने का आग्रह किया है। मेलों में लगने वाले स्टालों के आवंटन और अन्य कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया।