फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बैडमिंटन के ओपन सिंगल में नूरपुर के गौरव विजेता

बैडमिंटन के ओपन सिंगल में नूरपुर के गौरव विजेता

Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन के ओपन सिंगल में नूरपुर के गौरव विजेता
बैडमिंटन के ओपन सिंगल में नूरपुर के गौरव विजेता
विज्ञापन

ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब ओवर ऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर के बचत भवन में दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देहरा, पठानकोट, जवाली, मुकेरियां और नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के करीब 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

यह प्रतियोगिता ओपन, 35 प्लस और 45 प्लस तीन श्रेणियों में खेली गई। ओपन सिंगल मुकाबले में नूरपुर के गौरव ने देहरा के अंशुल को हराकर विजेता का खिताब जीता, जबकि 35 प्लस वर्ग में एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक ने कुलजीत सिंह को हराकर बाजी मारी। प्रतियोगिता में एसडीएम नूरपुर ने एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ 35 प्लस श्रेणी में विजेता का खिताब हासिल किया, बल्कि 35 प्लस डबल मुकाबले में भी उपविजेता रहे। ओपन डबल मुकाबले में पठानकोट से पुनीत और शिवम की जोड़ी ने अजय और मनदीप की जोड़ी को हराया। 35 प्लस डबल में पठानकोट से अमरवीर और नवीन की जोड़ी ने नूरपुर से आबिद हुसैन और गुलाब ठाकुर की जोड़ी को हराकर विजेता का खिताब जीता। 45 प्लस सिंगल मुकाबले में नूरपुर के धीरेंद्र वर्मा ने नगरोटा सूरियां के रजनीश को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 45 प्लस डबल मुकाबले में नूरपुर से धीरेंद्र वर्मा और रजनीश की जोड़ी ने विनीत और दिनेश की जोड़ी को हराया, जबकि इस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब ओवर ऑल चैंपियन रहा। क्लब के प्रधान अंकित सूरी ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानति किया। इस मौके पर क्लब के पूर्व प्रधान तिलक ठाकुर, धीरेंद्र वर्मा, कमल रैना, सुनील कुमार, पंकज शर्मा, रविकांत, गुलाब ठाकुर, चंद्रकांत, कुलजीत सिंह, आयूष महाजन, रोहित रंजन, कमल धीमान, प्रदीप महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed