{"_id":"5ab3fa434f1c1be73f8b46d8","slug":"31521744451-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्माशाला-शिमला फोरलेन प्रभावितों को मुआवजे के नाम पर भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्माशाला-शिमला फोरलेन प्रभावितों को मुआवजे के नाम पर भेदभाव
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। धर्मशाला-शिमला फोरलेन से विस्थापित होने वाले पाईसा, बणे दी हट्टी एवं आसपास की पंचायतों के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार देहरा राजीव ठाकुर से मिला। प्रदेश ब्राह्मण उत्थान मंच के प्रदेशाध्यक्ष भवानी शंकर की अध्यक्षता में मिले प्रभावितों ने बताया कि फोरलेन में विस्थापित होने वाले क्षेत्र के लोगों को अन्य आसपास के सर्कलों की अपेक्षा बहुत कम मुआवजा निर्धारित किया गया है। यह उनके साथ नाइंसाफी है। शंकर ने कहा कि फोरलेन के कारण वर्तमान में विस्थापित होने जा रहे लोग पूर्व में पौंग बांध के निर्माण के कारण पहले भी विस्थापन का दंश झेल चुके हैं। अब फोरलेन विस्थापन के बाद इन लोगों को बहुत कम मुआवजा मिलने की संभावना के चलते कहीं अन्य स्थान पर भी न बस पाने का डर सता रहा है। भवानी शंकर ने तहसीलदार देहरा से पाईसा एवं डोहग पलोटी सर्कल में धर्मशाला-शिमला फोरलेन में जाने वाली जमीन के मुआवजे को जनहित में बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर मोहिंद्र सिंह चंबियाल, हरनाम सिंह, प्रकाश छन, मदन लाल, तमीर सिंह, स्वर्ण सिंह और भोलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।