फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टांडा में शौचालयों की दुर्दशा देख नाराज हुए जयराम

टांडा में शौचालयों की दुर्दशा देख नाराज हुए जयराम

Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
टांडा में शौचालयों की दुर्दशा देख नाराज हुए जयराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। टांडा पहुंचते ही सीएम सीधे अस्पताल के भीतर एसआरएल की लैब में चले गए। वहां मुआयना करने के बाद आपातकालीन विभाग पहुंच गए। यहां मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का उन्होंने निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम वार्डों और शौचालयों का निरीक्षण करने पहुंच गए। शौचालयों में फैली अव्यवस्था को लेकर सीएम नाराज हो गए। मौके पर लोनिवि विभाग को उन्होंने फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए। मौके पर नगरोटा के विधायक अरुण मेहरा कूका भी साथ रहे। कूका ने अस्पताल में मरीजों को रोजाना पेश आने वाली परेशानियों से भी अवगत करवाया। उन्होंने सीएम से कहा कि अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन अकसर खराब रहती है। इससे मरीजों को भारी परेशानियां होती है। सीएम ने विधायक कूका को आश्वस्त करते हुए कहा कि टांडा में लगी ये मशीनें पुरानी हो चुकी हैं। और अब एक नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन टांडा में लगाई जाएगी। सीएम ने इसके पश्चात कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय में टांडा मेडिकल कालेज में की समस्याओं की जानकारी भी जुटाई। कॉलेज प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों को उन्होंने अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अस्पताल में सीएम ने अस्थि रोग विभाग में उपचाराधीन इंदौरा में खनन माफिया की ओर से घायल किए गए पूर्ण चंद से मिले। पूर्ण चंद ने सीएम को उनके इलाके में अवैध खनन रोकने की गुहार लगाई। सुपरस्पेशलिस्ट विभाग से ट्रांसफर किए गए विशेषज्ञ चिकित्सकों के बाद खाली चल रहे पदों को भरने के सवाल पर सीएम ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में खाली पदों को जल्द भरा जा रहा है। उसके साथ ही अस्पताल में रिक्त कर्मचारियों के पदों को भी भरा जाएगा। टांडा में मरीजों को कोई समस्या न हो इसे लेकर सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। वहीं सीएम ने वार्डों में जाकर मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, मंत्री सरवीन चौधरी, कृष्ण कूपर मौजूद रहे।

बाक्स
महासंघ ने सीएम के समक्ष उठाई समस्याएं
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की टांडा इकाई के अध्यक्ष एसएस राणा की अध्यक्षता में संघ के सदस्यों ने सीएम जयराम ठाकुर से टांडा में मुलाकात की। सीएम से उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने चीफ लेबोरेट्री टैक्नीशियन का पदनाम मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नीशियन ग्रेड वन और सीनियर लैब टेक्निशियन से मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नीशियन ग्रेड दो में बदल दिया था। उन्होंने कहा कि पदनाम पहले की तरह बहाल किया जाएग। सीएम ने उनकी मांग को हल करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संघ के विशाल, दीपक वर्मा, चमन सेन, राजेंद्र वर्मा, जीवन वालिया, बृज कटोच, अंजना चड्ढा, प्रियंका शर्मा, सुमन बाला, अंजली शर्मा, कालीदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed