फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बीपीएल परिवार को दो बार मिले मकान बनाने के पैसे

बीपीएल परिवार को दो बार मिले मकान बनाने के पैसे

Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल परिवार को दो बार मिले मकान बनाने के पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पंचरुखी (कांगड़ा)। विकास खंड बैजनाथ की नैण पंचायत में एक ही परिवार को दो बार मकान के लिए पैसा जारी करने का मामला सामने आते ही पंचायत के लोगों में पंचायत के खिलाफ रोष है। इसके बाद प्रतिनिधियों पर चहेतों को रेबड़ियां बांटने के आरोप भी लगने लगे हैं।

ब्लॉक बैजनाथ की नैण पंचायत के निवासी बीपीएल परिवार से संबंधित अशोक कुमार पुत्र संज्ञान सिंह वार्ड नंबर-दो दस साल पहले मकान के निर्माण के लिए पैसा लेकर कमरे का निर्माण कर चुका था, लेकिन इस बार भी 2017-2018 में फिर उसी परिवार को पंचायत की ओर से मकान के लिए पैसों की सरकार की अनुदान राशि एक लाख 30 हजार रुपये मंजूर करवाकर फिर फायदा दिया जा रहा है। पंचायत में बीपीएल परिवारों की संख्या 73 के करीब है। उनको सरकार या पंचायत की ओर से मकान के लिए अब तक पैसा एक बार भी नहीं मिल पाया है। लेकिन, एक परिवार को बार-बार पैसा मंजूर हुआ हैै। उधर, बैजनाथ ब्लॉक के बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से बीपीएल परिवार को एक बार ही पैसा मिल सकता है। बार-बार नहीं। अगर ऐसा होता है, तो वह गलत है। मामले छानबीन करेंगे। वहीं नैण पंचायत के प्रधान अजीत कुमार ने माना कि उक्त बीपीएल परिवार को पहले भी पैसे मिले थे। दो बार उनका नाम डाला गया था। पैसा मंजूर हो गया है और काम लग गया है। हालांकि पहले किसी ने भी इस बात के लिए आपत्ति नहीं उठाई, तो पंचायत ने पैसा उनको दे दिया। वे बीडीओ से बात करके इसकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed