फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   79329 मतदाता तय करेंगे 4 प्रत्याशियो् का भाग्य

79329 मतदाता तय करेंगे 4 प्रत्याशियो् का भाग्य

Thu, 26 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
79329 मतदाता तय करेंगे 4 प्रत्याशियो् का भाग्य
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ विधानसभीा चुनाव में इस बार करीब 80000 मतदाता चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बैजनाथ विधानसभा सीट में चार प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। नामांकन पत्र वापसी के आखिरी दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल, भाजपा के मुल्ख राज प्रेमी, बहुजन समाज पार्टी के डॉ. रमेश चंद और निर्दलीय उम्मीदवार वीर सिंह आमने-सामने हैं । वर्ष 2012 के चुनाव में आठ प्रत्याशियों कांग्रेस के किशोरी लाल, भाजपा के मुल्ख राज प्रेमी, बीएसपी के शशी पाल, एनएसपी के अशोक, निर्दलीय तिलक राज, हिलोपा के उधो राम, एनसीपी के विजय कुमार और हिमाचल स्वाभिमान पार्टी के ओम प्रकाश के बीच चुनावी जंग हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने भाजपा के मुल्ख राज प्रेमी को 6652 मतों से शिकस्त देकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। 2012 के चुनाव में बैजनाथ में कुल 73168 में से 47619 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस को 45 प्रतिशत तथा भाजपा को 32 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। वहीं, चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी लाल ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी प्रकार की शिकायत व सुझाव के लिए मतदाता उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


6161 नए मतदाता बने
मतदाता सूचियों में संशोधन के बाद इन विधानसभा चुनावों में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 73168 से बढ़ कर 79329 हो गई है । इसमें 40024 पुरुष मतदाता व 39304 महिला मतदाता शामिल हैं। 2017 के चुनाव में 6161 नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे में हिस्सा लेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed