फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   300 crore sanctioned for 232 panchayats under VB-G Ram Ji

Kangra News: वीबी-जी राम जी में 232 पंचायतों के लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत

Sat, 08 Aug 2026 08:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Aug 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
300 crore sanctioned for 232 panchayats under VB-G Ram Ji
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ग्रामीण विकास विभाग कांगड़ा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) के तहत 232 पंचायतों में 16,064 विकास कार्यों को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों के लिए कुल 30,022.02 लाख (लगभग 300 करोड़) रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

स्वीकृति आदेश उपायुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक वीबी-जी राम जी कार्यालय की ओर से जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार सभी स्वीकृत कार्यों को 31 मार्च 2027 तक पूरा करना अनिवार्य होगा। इन कार्यों का निष्पादन संबंधित खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत धर्मशाला की 31 पंचायतों में 2,355 कार्यों के लिए 4609.80 लाख, देहरा की 59 पंचायतों में 3,397 कार्यों के लिए 4583.55 लाख, लंबागांव की 51 पंचायतों में 3,738 कार्यों के लिए 6869.01 लाख मंजूर किया गया है। इसके अलावा बड़ोह ब्लॉक की 21 पंचायतों में 1,106 कार्यों के लिए 2105.35 लाख, नगरोटा बगवां की 35 पंचायतों में 3,430 कार्यों के लिए 6737.41 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फतेहपुर ब्लॉक की 35 पंचायतों में 2,040 कार्यों के लिए 5126.90 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य शुरू करने से पहले सक्षम प्राधिकारी से तकनीकी स्वीकृति, वन संरक्षण अधिनियम के नियमों का पालन और आवश्यकतानुसार ग्रामसभा की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाना और 60:40 का मजदूरी व सामग्री अनुपात बनाए रखना होगा। जिला विकास अधिकारी अभिनीत कात्यायन ने इन स्वीकृतियों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed