फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   28 examination centers between videography

वीडियोग्राफी के बीच 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

Wed, 29 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
28 examination centers between videography
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीडियोग्राफी के बीच 28 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा होगा। इस दौरान 20,104 अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग ने कांगड़ा जिले से एडमिट कार्ड जारी किए हैं, जिनमें 16,698 पुरुष, 3,223 महिला और 183 पुरुष चालक शामिल हैं।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा 3 जुलाई को दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा बगवां और धर्मशाला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय शिमला से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन उम्मीदवारों के खिलाफ अभियोग दर्ज किए गए हैं, उनको न तो रोल नंबर जारी किए गए हैं और न ही उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। लिखित परीक्षा के दौरान 28 राजपत्रित अधिकारी, 49 अधीक्षक परीक्षा केंद्र, 49 उप-अधीक्षक परीक्षा केंद्र, 685 पर्यवेक्षक, 88 विडियोग्राफर व 720 पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक हाल/कमरे में जैमरों का प्रयोग किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

क्या साथ लाएं, क्या न लाएं
इस दौरान अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के बिना लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान सुबह 9:00 बजे पहुंचना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट फोटो और पहचान के लिए आधारकार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने साथ क्लिप बोर्ड, ब्लैक/ब्लू बाल पेन लाना होगा। वहीं अभ्यर्थी अपने साथ फेस मास्क/फेस शील्ड लाना सुनिश्चित करेंगे।अभ्यर्थियों को अपने साथ परीक्षा परिसर में किसी प्रकार का हैंड बैग, किताबें, मैग्जीन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक गैजेट लाने की अनुमति नहीं होगी। इन चीजों के साथ पकड़े जाने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। वहीं परीक्षा आरंभ होने के बाद देरी से आने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे परीक्षा केंद्र
जिला कांगड़ा में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय आईटीआई बैजनाथ, क्रेयोन वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ, पीएसआर राजकीय डिग्री कॉलेज बैजनाथ, माउंट कार्मल स्कूल बैजनाथ, श्री साई यूनिवर्सिटी बैजनाथ, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर, केएलबी कालेज फॉर गर्ल्ज पालमपुर, नेताजी सुभाष चंद्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग पालमपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल पालमपुर, डीएमसी हॉस्पिटल पालमपुर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, गोस्वामी गणेश दत्त संत धर्म डिग्री कॉलेज राजपुरा पालमपुर, माउंट कार्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला, राजकीय डाइट धर्मशाला, बीएड कॉलेज धर्मशाला, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां, राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां, अक्षय मैरिज पैलेस नगरोटा बगवां, हिमालयन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां, बी फार्मेसी कालेज नगरोटा बगवां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वायज) नगरोटा बगवां व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्ज) नगरोटा बगवां को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed