फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   25 years imprisonment for man convicted of raping a minor

Kangra News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 25 साल की कैद

Thu, 27 Jun 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 27 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
25 years imprisonment for man convicted of raping a minor
धर्मशाला। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट अनिल शर्मा की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को भादसं की धारा 376 के तहत 25 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दोषी को पांच साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। अदालत में इस केस की पैरवी विशेष जिला न्यायवादी राजरानी ने की। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर 2022 को पीड़िता की मां ने एक शिकायत पुलिस थाना लंबागांव को दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी 12 नवंबर, 2022 की रात करीब तीन बजे बाथरूम गई थी। बड़ी देर तक उसके न आने पर नाबालिग के भाई ने मां को नींद से जगाया और सारी बात बताई। जिस पर माता और पिता ने अपनी बेटी को ढूंढा, परंतु उसका कहीं भी पता न लगा। थोड़ी देर के बाद वह एक लड़के के साथ राजा के बाग से घर की तरफ आती मिली। जब माता-पिता ने उस लड़के को पहचाना तो उस लड़के का नाम रोहित पाया गया, जो उन्हें देखकर मौके से भाग गया। जब माता-पिता ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि रोहित उसे बाथरूम से राजा के बाग ले गया था और वहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। इस केस की तफ्तीश पुलिस विभाग की ओर से प्रेमलाल ने की। इस केस में 22 गवाहों को पेश किया गया। अब रोहित को इस मामले में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed