{"_id":"610bf8058ebc3eb80621b7d4","slug":"25-thousand-rupees-missing-from-the-bag-of-the-elderly-who-brought-pension-kangra-news-sml3793583130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन लेकर आए बुजुर्ग के थैले से निकले 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन लेकर आए बुजुर्ग के थैले से निकले 25 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। बैंक से पेंशन लेकर लौटे 81 वर्षीय एक बुजुर्ग के थैले से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग के थैले से 25 हजार की राशि गायब हुई है। वीरवार को अमतराड़ निवासी ज्ञान चंद अपनी पेंशन लेने पीएनबी की कांगड़ा शाखा में आए थे।
पेंशन लेकर उन्होंने राशि अपने कपड़े के थैले में डाली। उन्होंने बताया कि कॉलेज रोड पर उन्होंने बिस्कुट खरीदे। इस दौरान वहां तीन महिलाएं आई, जबकि दो उसके नजदीक आकर बैठ गईं। बिस्कुट के पैसे उन्होंने अपनी जेब से दिए।
आगे जाकर जब वे नींबू खरीदने के लिए गए और वहां जाकर जब उन्होंने थैला देखा तो पैसे गायब थे। उधर, पुलिस को भी इस मामले की जानकारी मिली है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गौर हो कि काफी अरसे कांगड़ा में प्रवासी लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ज्यादातर महिलाओं के समूह में यह प्रवासी ज्यादातर लोगों की दुकानों या घरों के बाहर घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
वहीं पिछले कुछ अरसे से चोरी की वारदातें भी बढ़ रही हैं। शहरवासी भी ऐसे मामलों को देख खौफजदा हैं। कई अप्रवासी महिलाएं तो रोज लोगों के घरों के बाहर पैसे मांगने के लिए उन्हें परेशान कर देती हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस कांगड़ा और नजदीकी गांव में घूम रहे अप्रवासी लोगों की छानबीन करे। एसएचओ भरत भूषण ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।