{"_id":"67f81108b90cbde82801d5c4","slug":"25-thousand-jan-aushadhi-kendras-are-being-opened-for-cheap-medicines-indu-kangra-news-c-95-1-kng1004-172710-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती दवाइयों के लिए खोले जा रहे 25 हजार जन औषधि केंद्र : इंदु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती दवाइयों के लिए खोले जा रहे 25 हजार जन औषधि केंद्र : इंदु
Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में सांसद इंदु गोस्वामी का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। स
फतेहपुर (कांगड़ा)। देश में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी। इसी के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में छोटे-छोटे एयरबेस का निर्माण करवाया जाएगा। हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार उचित कदम उठा रही है। यह बात राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विधानसभा फतेहपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा वही गारंटियां देती है, जिन्हें पूरा कर सकें। उसका परिणाम ही है कि केंद्र में पिछले 11 वर्षाें से भाजपा सरकार है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी वही गारंटियां दें, जो कि पूरी कर सकें। प्रदेश सरकार से कोई गारंटी पूरी नहीं हो रही है। कांग्रेस हमेशा झूठे वायदे करती है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसका ज्वलंत उदाहरण है। प्रदेश की सुक्खू सरकार आजतक जनता के साथ कोई वायदा पूरा करने में नाकाम रही है। इसके विपरीत हिम केयर, सहारा योजनाएं बंद करके गरीब लोगों के हितों के साथ विश्वासघात किया है।