{"_id":"66a3ce875d0f95be06098608","slug":"2484-students-took-admission-in-chamba-college-kangra-news-c-88-1-cmb1003-129806-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चंबा कॉलेज में 2484 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चंबा कॉलेज में 2484 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Fri, 26 Jul 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 26 Jul 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा कॉलेज।संवाद
चंबा। चंबा कॉलेज में इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। विश्व विद्यालय प्रशासन ने प्रवेश लेने से चूके विद्यार्थियों को एक बार फिर प्रवेश लेने का मौका दिया है। 31 जुलाई तक विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।
जानकारी के अनुसार अब तक जिले के प्रमुख चंबा कॉलेज में 2484 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है, जबकि 23 जुलाई से यह विद्यार्थी कक्षाएं लगाने के लिए कॉलेज भी पहुंच रहे हैं। तिथि बढ़ने के बाद 762 नए विद्यार्थियों की फीस जेनरेट हो गई है। अब यह विद्यार्थी फीस जमा करवाने के बाद नियमित कक्षाएं लगा सकेंगे। 350 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। आवेदनों की जांच की जा रही है। कॉलेज में हिंदी, इतिहास और राजनीतिक शास्त्र विषय की 150-150 सीटें पहली मेरिट सूची के दौरान ही भर गई थीं। इन सीटों के भर जाने के विद्यार्थियों को अन्य विषयों में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
--
किस विषय में कितनी सीटें खाली
फिजिकल एजुकेशन में पचास, जियोग्राफी में 75, अंग्रेजी में 75, लोक प्रशासन में 100, सोशियोलॉजी में 118, इकोनोमिक्स में 125 और एजुकेशन विषय में सिर्फ 25 विद्यार्थियों ने दिलचस्पी दिखाई है। जर्नलिज्म, म्यूजिक और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में दस से कम विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
--
चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने बताया कि चंबा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कहा कि 31 जुलाई तक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। अब तक करीब 2500 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है।