{"_id":"611d23338ebc3e799b0884ac","slug":"24-lakhs-offered-in-shravan-ashtami-fairs-in-jwalamukhi-temple-kangra-news-sml380815349","type":"story","status":"publish","title_hn":"जकवालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्रों में चढ़ा 24 लाख का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जकवालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्रों में चढ़ा 24 लाख का चढ़ावा
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेलों में विभिन्न राज्यों से आए माता के भक्तों ने कुल 24 लाख 381 रुपये का नकद चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया।
मंदिर अधिकारी तहसीलदार निर्मल सिंह ठाकुर ने बताया कि मां के भक्तों ने इसके अलावा 8 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना, 529 ग्राम चांदी और कनाडा के 30 डॉलर भी मां के चरणों में अर्पित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों के कारण यात्रियों की संख्या इस बार काफी कम रही। प्रदेश सरकार की तरफ जारी की गई एसओपी के तहत ही यात्रियों को दर्शन करवाए गए और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।
मंदिर अधिकारी तहसीलदार निर्मल सिंह ठाकुर ने कहा कि माता रानी की कृपा से किसी भी अप्रिय घटना का सामना नहीं करना पड़ा है। इस दौरान पहाड़ी पर लैंड स्लाइडिंग भी हुई, लेकिन किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने नवरात्रों के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन, उपमंडल प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, मंदिर के पुजारियों, मंदिर न्यास सदस्यों, पुलिस विभाग, नगर परिषद ज्वालामुखी, पत्रकार वर्ग और स्थानीय लोगों का विशेष रूप से धन्यवाद किया है, जिनके सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।