फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   22 cries of joy echoed in the district hospitals on New Year

Kangra News: नववर्ष पर जिले के अस्पतालों में गूंजीं 22 किलकारियां

Fri, 02 Jan 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
22 cries of joy echoed in the district hospitals on New Year
धर्मशाला। नए साल पर जिला कांगड़ा में कई लोगों के घरों में खुशियां आई हैं। जिले के अस्पतालों में 22 शिशुओं ने जन्म लिया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में पहली जनवरी को 14 शिशुओं ने जन्म लिया। इनमें पांच लड़के और नौ लड़कियां शामिल हैं। तीन गर्भवती महिलाओं का प्रसव बड़े ऑपरेशन से हुआ है, जबकि अन्य 11 महिलाओं का प्रसव सामान्य तरीके से हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, धर्मशाला क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही प्रसव हुआ। इसमें महिला ने बेटी को जन्म दिया है। इसके अलावा ज्वालामुखी अस्पताल में एक बच्चे ने जन्म लिया। सिविल अस्पताल पालमपुर में भी एक बच्चे ने जन्म लिया है। वहीं नूरपुर अस्पताल में साल के पहले दिन एक लड़के का जन्म हुआ है। साल के पहले दिन जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम रही। पहले ही दिन अस्पताल जाने से लोगों ने परहेज किया। काफी कम मरीजों की ओपीडी रही। दिनभर केवल 550 के करीब ही धर्मशाला अस्पताल में ओपीडी रही, जो सामान्य दिनों में 800 से एक हजार तक रहती है। इनमें से अधिकतर मरीज सामान्य ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे। टांडा मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. विवेक बनियाल ने बताया कि नए साल के पहले दिन दोपहर चार बजे तक अस्पताल में 14 शिशुओं का जन्म हुआ है। तीन बच्चे बड़े ऑपरेशन से हुए हैं। 14 नवजातों में पांच लड़के और नौ लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed