{"_id":"5cd325dbbdec220766495020","slug":"21557341659-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के दबाव में आकर न करें कोई काम: किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के दबाव में आकर न करें कोई काम: किरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सुगनाड़ा नगरोटा सूरियां में बुधवार को अमर उजाला क ेअपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी किरण भदाना ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने स्कूल की छात्राओं को उनके अधिकारियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि निडर बनो और मेहनत करो, फिर आप आसमान छू लेगीं। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि किसी के दबाव में आकर कोई कार्य मत करो, जो आपकी इच्छा के विरुद्ध हो। जिस काम में आपको लग्न हो, उसी क्षेत्र में काम करने से कामयाबी जल्दी मिलती है। स्कूल की छात्रा अग्रिम और निहारिका ने कार्यक्रम में मंच पर अपराजिता पर अपने विचार रखे। आठवीं कक्षा की तान्या ने नारी तेरा हो सम्मान पर कविता सुनाई, वंशिका ने महिलाओं और बेटियों पर लेख सुनाया। प्रगति ने महिला की शक्ति पर सवाल किए तो अन्य छात्राओं ने अपने ऊपर हुई आपत्तिजनक घटनाओं के बारे में बताया तथा उनका हल पूछा। इस पर आईएएस अधिकारी किरण भदाना ने बताया कि अधिकतर ऐसी घटनाएं उनके जीवन में हुई थीं। उन्होंने किस प्रकार उनसे निजात पाई, इसके बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। वहीं, नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजेश द्विवेदी ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित कानून के बारे में बताया। उन्होंने स्कूल की छात्राओं और महिला स्टाफ को निडर होकर कभी भी पुलिस की सहायता और सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनुराग और नीलम शर्मा ने स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में आए वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल का सारा स्टाफ उपस्थित रहा।