{"_id":"5cb0cbf2bdec22146555a029","slug":"21555090418-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन बजरंगी बने विश्व हिन्दू परिषद देहरा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन बजरंगी बने विश्व हिन्दू परिषद देहरा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन बजरंगी बने विश्व हिंदू परिषद देहरा जिलाध्यक्ष
तिलक राज को प्राखंड परागपुर के अध्यक्ष का दायित्व
हिंदू समाज को जाति और भाषा की दीवारों को गिराने की जरूरत: विनायक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। बजरंग दल का धर्मरक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम शुक्रवार को राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हुआ। जिसमें केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे और प्रदेश संगठन मंत्री नीरज दनेरिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर देहरा संगठन जिला ने धर्मरक्षा अर्पण निधि की थैली संगठन केंद्रीय महामंत्री को भेंट की। विनायक राव ने समस्त हिंदू समाज को एकजुट करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज हमें अपने हिंदू समाज को जाति और भाषा की दीवारों को गिराने की जरूरत है और युवक-युवतियों को संस्कारित करके देश और धर्म के कार्य में संलग्न करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नए दायित्वों की घोषणा की, जिसमें जिला कार्याध्यक्ष पवन बजरंगी को विश्व हिंदू परिषद संगठन जिला देहरा का जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया। गरली पंचायत के प्रधान तिलक राज को प्राखंड परागपुर का अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मुनीश गुलेरिया को बजरंग दल डाडासीबा का संयोजक का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख होशियार सिंह, सह प्रमुख राजेश, विभाग मंत्री अनिल शास्त्री, सह संपर्क प्रमुख विवेक गुप्ता, विभाग सह मंत्री कुलदीप राणा, संयोजक राजेश वालिया, जिला सतसंग प्रमुख कुलदीप, बजरंग दल संयोजक लक्की राणा, नगर अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, मंत्री मनीश सूद, अमित शर्मा, सोनू राणा, नगर संयोजक बजरंग दल गोपाल गोपी और देवेंद्र डढवाल आदि मौजूद रहे।