फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मंत्री जी, राजस्व विभाग के नीचे से लेकर उपर तक के नहीं सुनते बात

मंत्री जी, राजस्व विभाग के नीचे से लेकर उपर तक के नहीं सुनते बात

Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मंत्री जी, राजस्व विभाग के नीचे से लेकर उपर तक के नहीं सुनते बात
मंत्री जी, राजस्व विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक कोई नहीं सुनता बात
विज्ञापन

राजस्व से जुड़े मामले को लेकर एक व्यक्ति ने मंत्री के सामने रखी बात
कइयों ने पानी तो कोई लोक निर्माण विभाग की शिकायत लेकर पहुंचा
विनोद राणा
पालमपुर/धीरा(कांगड़ा)। मंत्री जी, राजस्व विभाग में नीचे से लेकर ऊपर (कर्मचारी से लेकर अधिकारी) तक कोई भी बात नहीं सुनते हैं। न ही उनका काम करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के सामने नौरा जनमंच कार्यक्रम में एक व्यक्ति हीरा लाल ने अपनी समस्या रखी। वहीं, तंबो देवी ने मंत्री के समक्ष उनके मकान के लिए अभी भी पैसे न मिलने, हरीश कुमार और रूपलाल ने पानी की समस्या को रखा। मंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और पानी की समस्या को हल करके उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए।
रविवार को राजकीय महाविद्यालय नौरा में जनमंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनमंच में कांता शर्मा ने लोक निर्माण विभाग से संबंधित, मधुवाला ने बेेरोजगारी की समस्या रखी। कार्यक्रम में बिजली, पानी, प्रमाण पत्र, राजस्व समेत कई विभागों से संबंधित समस्याएं लोगों ने रखीं। कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, एसडीएम धीरा संजय स्वरूप, बीडीसी अध्यक्ष सुनील, भाजपा के मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मंसद, चंद्रवीर पाल, तनु शर्मा, नौरा के प्रधान विकास धीमान समेत कई अधिकारी और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट.......
लोगों को बांटे राहत राशि के चेक
जनमंच में स्वास्थ्य मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम के तहत सेब के बूटे बांटे। वहीं बेटी है अनमोल योजना के तहत 21 लाभार्थी बच्चियों के परिजनों को 2.20 लाख रुपये के चेक, गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत तीन लाभार्थियों को कुल 3.90 लाख रुपये के चेक, गृहिणी सुविधा योजना के तहत 206 पात्र लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनमंच में निपटाईं 367 समस्याएं
रविवार को आयोजित जनमंच में सुलह विस की नौरा, गग्गल, धीरा, डईं, भदरोल, चंबी, काहनफट्ट, गदियाड़ा, रझूं, झरेट, चौकी, क्यारवां, घराणा, पुढ़बा और बलोटा आदि पंचायतों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में 1800 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मंत्री ने 367 समस्याओं का निपटारा किया।


बिजली बोर्ड के अधिकारी को होगा कारण बताओ नोटिस जारी
सुलह विस के नौरा में लगे जनमंच में बिजली बोर्ड के एसई नदारद रहे। कार्यक्रम में बिजली बोर्ड से संबंधित समस्याएं भी लोगों ने रखीं। बिजली बोर्ड के अधिकारी के कार्यक्रम से गायब होने पर मंत्री तलख हो गए। मंत्री ने उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार को बिजली बोर्ड के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed