{"_id":"5bb26dc9867a554f1432123d","slug":"21538420169-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में नहीं दवाईयां, अग्निशमन सयंत्र भी एक्सपायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में नहीं दवाईयां, अग्निशमन सयंत्र भी एक्सपायरी
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्रदेश में आपात सेवाएं दे रही 108 एंबुलेंस की खस्ताहाल को देखकर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कंपनी को दो टूक चेतावनी देते हुए इसकी स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही अच्छी सेवाएं न देने की सूरत में दूसरा विकल्प तलाशने की भी बात कही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका के साथ नगरोटा बगवां में सिविल अस्पताल के प्रस्तावित नए भवन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस में अचानक मंत्री चले गए। मंत्री ने पाया कि 108 एंबुलेंस में एक्सपायरी तारीख का अग्निशमन यंत्र लगा हुआ है, जबकि आवश्यक दवाइयों की कमी और वॉल फैन भी खराब थे। इतना ही नहीं एंबुलेंस के दरवाजों की भी खस्ताहालत थी। मंत्री ने कहा कि एंबुलेंस में पाई गई खामियों के संबंध में संबंधित कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
सरकार कैंसर के रोगियों को प्रदेश में ही उपचार देने की भी हर संभव कोशिश कर रही है। इसके लिए भारत सरकार ने टांडा मेडिकल कॉलेज में 24 करोड़ रुपये से एक लीनियर मशीन स्थापित की है। इसके लिए आवश्यक स्टाफ मुहैया करवाने के भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगरोटा बगवां के बड़ोह में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 50 बिस्तरों के सिविल अस्पताल की अधिसूचना जारी हो चुकी है। आने वाले दिनों में इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। इस मौके पर एसडीएम अंकुश शर्मा और बीएमओ डॉ सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
26 एंबुलेंस को नई गाड़ियों के साथ किया जा रहा रिप्लेस
प्रदेश में 26 एंबुलेंस को नई गाड़ियों से रिप्लेस किया जा रहा है, जबकि चरणबद्ध रूप से अन्य 108 एंबुलेंसों को भी रिप्लेस किया जाएगा। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक ऐसा राजकीय स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं मरीजों को मिलें।