{"_id":"5b3a75034f1c1b68578b462f","slug":"21530557699-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलिंग में फंसे पर्यटक, रेस्क्यू कर निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलिंग में फंसे पर्यटक, रेस्क्यू कर निकाले
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ उपमंडल की पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग रोड पर रविवार को हुए भूस्खलन से करीब 20 गाड़ियों में सवार 150 पर्यटक फंस गए। इन्हें प्रशासन ने देर रात तीन बजे तक रेस्क्यू करके निकाला। पर्यटकों में बच्चे भी थे। प्रशासन ने सभी पर्यटकों को पैदल नीचे पहुंचाया, जबकि उनकी गाड़ियां बीड़ बिलिंग में फंसी रहीं, जिन्हें सोमवार सुबह मौसम खुलने के बाद रास्ता साफ कर निकाला गया।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सैलानी बीड़ बिलिंग घूमने के लिए गए थे। लेकिन, देर सायं बारिश होने से पर्यटक वहीं फंस गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने पर्यटकों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पर्यटकों को पैदल रास्ते से नीचे उतारा गया। एसडीएम बैजनाथ विकास शुक्ला ने बताया कि उन्हें रविवार रात को सूचना मिली कि कुछ पर्यटक बिलिंग में फंस गए हैं। उन्होंने पुलिस सहित मौके पर जाकर लोगों को तलाश कर टीम के अन्य सहयोगियों की मदद से रात करीब तीन बजे सुरक्षित बीड़ पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बिलिंग में फंसे लोगों में पंजाब के पर्यटकों सहित पालमपुर के आस-पास के इलाके सिद्धपुर और परौर के भी लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को प्रशासन ने अपने वाहनों से उनके घर पहुंचाया, जबकि पंजाब या अन्य राज्यों से आए पर्यटकों को बीड़ स्थित होटलों में पहुंचाया। प्रशासन ने लोगों से बरसात के दिनों में ऐसी जगहों पर न जाने की अपील की है। बचाव अभियान में डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर, पायलट गोल्डी और सन्नी भी मौजूद रहे।