{"_id":"5b312d4e4f1c1bf56e8b9dfd","slug":"21529949518-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत हार के उपप्रधान पर गोलमाल के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत हार के उपप्रधान पर गोलमाल के आरोप
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
हार के उपप्रधान पर फर्जीवाड़े का आरोप
एडीसी को ज्ञापन सौंप कर की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। विकास खंड नगरोटा सूरियां के तहत ग्राम पंचायत हार के उप प्रधान पर मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने के आरोप लगाए गए हैं। पंचायत निवासी ने मामले की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करवाने की गुहार लगाई है। यह आरोप रमेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव खब्बल डाकघर हार तहसील जवाली ने एडीसी कांगड़ा केके सरोच को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से लगाए हैं। ज्ञापन में शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने पंचायत उपप्रधान पर आरोप लगाए हैं कि उपप्रधान ने मनरेगा में फर्जी हाजिरियां लगाकर पैसे उसके खाते में डाल दिए। उसके बाद उपप्रधान ने वह पैसे खुद ले लिए। रमेश के मुताबिक मनरेगा के तहत उसके खाते में करीब 13 हजार रुपये जमा हुए। इसमें से पंचायत उपप्रधान ने उससे नौ हजार रुपये ले लिए। रमेश का आरोप है कि ऐसा पंचायत में अन्य लोगों के साथ भी हुआ है, जिसकी शिकायत एसडीएम ज्वाली और डीसी कार्यालय में की गई है। इस शिकायत के आधार पर 13 और 19 जून को एसईबीपीओ नगरोटा सूरियां ने जांच भी की। आरोप लगाया है कि उप प्रधान के खिलाफ एसईबीपीओ नगरोटा सूरियां की ओर से जो जांच की जा रही है, ग्रामीण उस जांच से संतुष्ट नहीं हैं। इसके बारे में बीडीओ नगरोटा सूरियां का कार्यभार देख रहीं अधीक्षक शशि बाला का कहना है कि मामले की शिकायत के बाद एसईबीपीओ को जांच का जिम्मा दिया गया है। एसईबीपीओ ने जांच पूरी नहीं होने की बात कही है। जैसे ही जांच पूरी होगी और जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा।