फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने की जगी आस

पालमपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने की जगी आस

Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने की जगी आस
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर से विपिन परमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने से उपमंडल भर के अस्पतालों में चल रहे खाली पदों को अब भरने की आस जग गई है। उपमंडल पालमपुर के इस समय कई अस्पतालों में चिकित्सकों समेत पैरामेडिकल के पद भी खाली चल रहे हैं। इससे इन अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। लेकिन, अब स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा है कि जल्द सभी अस्पतालों में खाली पदों को भरा जाएगा, जबकि जिला कांगड़ा को पिछले करीब ढाई दशकों से पहली बार स्वास्थ्य मंत्री मिला है। हालांकि, इससे पहले 1990 में शांता की सरकार में कांगड़ा के विद्यासागर चौधरी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। लेकिन, अहम बात यह है कि पालमपुर उपमंडल को पहली बार कैबिनेट स्तर का स्वास्थ्य मंत्री मिला है। लिहाजा, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उपमंडल पालमपुर में चल रहे सभी अस्पतालों में स्टाफ की कमी पूरी होने की आस जग गई है। पालमपुर उपमंडल की बात करें तो इस समय सिविल अस्पताल पालमपुर समेत भवारना, धीरा, खैरा, थुरल सीएचसी तो
विज्ञापन

गोपालपुर, पंचरुखी, ननाओं, डरोह, बनूरी, फरेढ, कंडवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनमें गोपालपुर और पंचरुखी पीएचसी की बात छोड़ दें तो, अन्य पीएचसी राम भरोसे ही चली हुई हैं। जबकि खैरा सीएचसी में डेपुटेशन के चिकित्सकों से ही अस्पताल चलाया जा रहा है। लेकिन, अब लोगों में यह अहम बात उठी है कि सिविल अस्पताल में इस समय जोगेंद्रनगर से लेकर शाहपुर और जयसिंहपुर तक के लोग आते हैं। लेकिन, यहां पर स्टाफ की कमी तो ही है, साथ ही लोगों इस समय एमआरआई करवाने की लिए मशीन की अति जरुरत है।
विज्ञापन

इनसेट....
स्वास्थ्य सुविधाओं में नहीं आने दी जाएगी कमी : परमार
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में लोगों को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उपममंडल पालमपुर में अस्पतालों में जो असुविधाएं हैं। वह उनके ध्यान में आई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द खाली पदों को भरा जाएगा। वह जल्द पालमपुर सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे और वहां पर चल रही गतिविधियों का जायजा लेंगे। उसके बाद अगली कार्यवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed