फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मारपीट मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

मारपीट मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 23 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
मारपीट मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। तारागढ़ गांव में मारपीट मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम बैजनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा कि मारपीट की घटना को तीन दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अभी पुलिस दोषियों के खिलाफ किसी भी प्रकार कार्रवाई नहीं कर पाई है।

मामले में जांच अधिकारी बनाए गया एक कर्मचारी भी जान बूझकर छुट्टी पर चला गया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। अगर पुलिस इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करेगी, तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन यह वारदात घटी, उसी दिन पीड़ित ज्ञान चंद ने अपनी एफआईआर में बताया था कि हमला करने वाले दोनों युवकों ने शराब का सेवन कर उनसे लड़ाई झगड़ा किया, लेकिन पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल करवाना जरूरी नहीं समझा, जबकि घटना वाले दिन पुलिस मामले में संलिप्त एक व्यक्ति को अपनी जीप में ले गई। कुछ दूरी पर जाकर उसे छोड़ दिया गया। 20 दिसंबर को घोड़पीठ रोड पर ज्ञान चंद और उसके साथ काम कर रहे एक अन्य व्यक्ति के साथ चमन और जीवा ने किसी बात को लेकर लड़ाई की थी। इसमें ज्ञान चंद को आंख और नाक में चोटें आई थी। पीड़ित ज्ञान चंद का इलाज टांडा में हो रहा है। उधर, एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी लाल ने बताया कि मामले को लेकर बैजनाथ के डीएसपी से बात की गई है। पुलिस को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed