{"_id":"69f8f830c443ca945a070aec","slug":"21-vehicles-were-challaned-and-a-fine-of-rs-13000-was-collected-kangra-news-c-95-1-kng1004-233174-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 21 वाहनों के चालान कर वसूला 13 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 21 वाहनों के चालान कर वसूला 13 हजार रुपये जुर्माना
Tue, 05 May 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 05 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा-ऊना के नेतृत्व में सोमवार को गगल एयरपोर्ट के पास विशेष नाका लगाया गया। इस दौरान यातायात के नियम तोड़ने वाले 21 वाहन चालकों के चालान काटे और मौके पर 13 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, गलत पार्किंग, प्रेशर हॉर्न, मोबाइल का प्रयोग और अधूरे कागजात के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की। पुलिस थाना गगल के प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। इस दौरान चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक भी किया। संवाद
विज्ञापन