फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2022 in the merged area in the municipal corporation

मर्ज एरिया में 2022 तक प्रोपर्टी टैक्स में छूट देने की तैयारी

Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
2022 in the merged area in the municipal corporation
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की बैठक में नए मर्ज एरिया के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स में 2022 तक छूट देने का प्रस्ताव पारित कर सरकार को इसकी सिफारिश भेज दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने जनरल हाउस की बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि नए बने नगर निगमों में प्रॉपर्टी टैक्स में पांच साल तक की छूट दी गई है, जबकि नगर निगम धर्मशाला में अब तक दो बार मिली छूट के तहत तीन वर्षों के लिए राहत दी गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जोड़े गए नए क्षेत्रों में अब तक सीवेज जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के बाशिंदों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने की जरूरत है। हाउस की बैठक में मौजूदा समय में 2019 तक मिली छूट को बढ़ाकर 2022 तक किए जाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। वहीं, मेयर ओंकार नैहरिया ने कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों के चलते लोगों को हुई मुश्किलों से राहत के लिए गृहकर और दुकानों के किराये को माफ करने का एजेंडा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर चर्चा के दौरान पार्षदों ने होटल कारोबारियों को भी इनमें शामिल करने की बात कही। इस पर सदन ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि में हुए नुकसान के अनुपात में किराये को माफ करने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। हाउस की बैठक में तय किया गया है कि अब अगर अतिक्रमण या अवैध निर्माण का कोई मामला नगर निगम कार्यालय के ध्यान में आएगा, तो उस पर नोटिस भेजने के बजाय तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द एक टीम गठित की जाएगी, जो अतिक्रमण या अवैध निर्माण का मामला ध्यान में आने पर तुरंत इसे हटाने के लिए अधिकृत होगी। बैठक में मेयर ओंकार नैहरिया, डिप्टी मेयर सर्व चंद गलोटिया, आयुक्त प्रदीप ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त मधु चौधरी, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, पूर्व मेयर रजनी ब्यास सहित पार्षद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक पूरी होने से पहले नाराज होकर चले गए डिप्टी मेयर
नगर निगम की बैठक खत्म होने को थी कि उसी दौरान डिप्टी मेयर खफा हो गए। उन्होंने सदन में खड़े होकर आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक पार्षद पर भी जमकर गुस्सा निकाला। अपने मन का गुबार निकालकर बैठक खत्म होने से पहले ही हॉल से चले गए। इसके बाद कुछ समय के लिए बैठक के दौरान पूरे हॉल में खामोशी सी पसर गई।
हर वार्ड में लगेंगे दस-दस सोलर लाइटें
बैठक के दौरान नगर निगम ने फैसला लिया है कि धर्मशाला के हर वार्ड में दस-दस सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। शहर में यदि रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित होगी, तो उस दौरान भी इन लाइटों से शहर में अंधेरा नहीं पसरेगा। हर वार्ड के अलावा शहर के प्रमुख सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर अलग से सोलर लाइटों को प्रबंध किया जाएगा।
निगम की समितियों का किया पुनर्गठन
कार्यालय में हुई हाउस की पहली बैठक के दौरान जनरल फंक्शन कमेटी, फाइनांस, कांट्रेक्ट एंड प्लानिंग कमेटी और सोशल जस्टिस कमेटी का गठन किया गया। इन तीनों समितियों में तीन-तीन सदस्यों को शामिल किया गया। इसके अलावा बायो डायवर्सिटी कमेटी का गठन किया गया है। इसमें सात सदस्यों को शामिल किया गया है। ये कमेटियां नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों को सुचारु ढंग से चलाने में मदद करेंगी।
बरसात से पहले नालियों-कूहलों की मरम्मत
नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में बरसात से पहले सभी नालियों-कूहलों की साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्यों को पूरा किया जाएगा। कूहलों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य को 15 जुलाई से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में आवश्यक स्थानों पर झाड़ियों को काट लिया जाएगा। नगर निगम के अलावा जहां जरूरत होगी, वहां पीडब्ल्यूडी की सड़कों के किनारों की नालियों की साफ-सफाई करवाएगी।
पालतू कुत्तों का करवाना होगा पंजीकरण
नगर निगम कार्यालय में इस बात पर भी सहमति जताई गई कि शहर के लोगों की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया जाए। इसके लिए एक निश्चित अवधि में हर मालिक को अपने कुत्ते का पंजीकरण करवाना होगा। निर्धारित समय सीमा में यदि कोई मालिक ऐसा नहीं करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

आगे से हर बैठक में हाजिर होंगे अधिकारी
नगर निगम की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भविष्य में होने वाली नगर निगम की हर बैठक में अधिकारियों को मौजूद रहना होगा। इससे बैठक के दौरान जब किसी मसले पर चर्चा हो रही होगी, तो संबंधित अधिकारी से तभी जवाब मांगा जा सकेगा। इसके अलावा यह भी सहमति बनी कि हर पार्षद को इसकी जानकारी दी जाएगी कि उसके वार्ड में कौन-कौन से विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed